Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया जा रहा है और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। अब तक 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर है, जबकि कनॉट प्लेस में करीब 200 समर्थकों को डिटेन किया गया। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है तथा कई रास्तों और मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गई हैं। इस बीच, हिरासत और मेट्रो सेवाओं से जुड़े मामले पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच में सुनवाई होने की जानकारी सामने आई है।

CJP के तीन नेताओं को एयरपोर्ट पर डिटेन किया

पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही डिटेन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस लगातार लोगों की आवाजाही की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मेट्रो पाबंदियों और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका

30 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात

दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए 30 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है, जबकि वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस और BSF के जवान तैनात हैं और राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

मेट्रो स्टेशनों और जंतर-मंतर के आसपास पाबंदियां

प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद होने की बात कही गई है। दिल्ली आने वाले रास्तों पर पुलिस लोगों की जांच कर रही है, जबकि जंतर-मंतर की ओर बढ़ने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है।

Breaking News

रविवार को सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच में सुनवाई

प्रदर्शन से जुड़े मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच सुनवाई करेगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखने और मेट्रो सेवाएं बंद किए जाने को चुनौती दी गई है। मेट्रो बंद करने को लेकर अवमानना का आरोप भी लगाया गया है, जबकि विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मामला भी सुनवाई के लिए उठाया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts