हरदा जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, ट्रॉमा सेंटर में गंदगी देखकर भड़के

हरदा दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर में गंदगी और मेडिकल वेस्ट देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। स्वच्छता व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
हरदा जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग, ट्रॉमा सेंटर में गंदगी देखकर भड़के
ट्रामा सेन्टर का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री

हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार को जन विश्वास अभियान 2026 के तहत जिले के दौरे पर पहुंचे। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने शासकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ट्रॉमा सेंटर में गंदगी देखकर नाराज हुए मंत्री

निरीक्षण के दौरान मंत्री विश्वास सारंग अचानक नए अस्पताल भवन से सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। यहां चारों ओर फैली गंदगी देखकर वह नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सवाल किए, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

मेडिकल वेस्ट देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार

ट्रॉमा सेंटर के मुख्य द्वार पर मेडिकल वेस्ट पड़ा देखकर मंत्री की नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर अस्पताल की यह स्थिति क्यों है। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Breaking News

सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

मंत्री के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर के रोप-वे और आसपास फैली गंदगी को साफ करते नजर आए। भवन के खराब रखरखाव पर भी मंत्री ने चिंता जताई और अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

नए अस्पताल भवन का भी किया निरीक्षण

ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण से पहले मंत्री विश्वास सारंग ने नए अस्पताल भवन का दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, एसपी शशांक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts