हरदा : होटल के कमरे में मिला सब इंजीनियर का शव, हार्ट फेल होने की आशंका

हरदा के मिश्रा पैलेस होटल में मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदा। होटल से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा पैलेस होटल के रूम नंबर 113 में मंगलवार सुबह मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे (54) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

फोन नहीं उठाने पर कर्मचारियों ने दी पुलिस को सूचना 

गौरव दुबे हरदा जनपद में पिछले कई वर्षों से संविदा सब इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे और करीब 15 वर्षों से मिश्रा पैलेस होटल में रह रहे थे। सोमवार से उनके साथी कर्मचारी और परिजन उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं होने पर मंगलवार सुबह होटल पहुंचे। कमरा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर उनका शव बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में मिला।

ये भी पढ़ें: अब फाइलों से नहीं चलेगा काम! हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेगी मोहन सरकार, 7 अगस्त से शुरू होगा 'जन विश्वास अभियान'

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा 

कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती के अनुसार मृतक की पत्नी और बच्चे भोपाल में रहते हैं तथा उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: रायसेन : पहचान की भूल बनी मौत की वजह...48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, जिस भाई को मारना था उसकी जगह हार्डवेयर कारोबारी की कर दी हत्या

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts