Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा:किसान के घर 60 लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र के डगांवानीमा गांव में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश खिड़की के रास्ते किसान रूप सिंह जाट के घर में घुसा और परिवार के सदस्य घर के अंदर सोते रहे। चोर करीब 20 तोला सोना, चांदी की ज्वैलरी और लगभग 3 लाख रुपये नकद से भरी पेटी लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।
किसान के घर 60 लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हरदा। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सूचना मिलते ही टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खिड़की के रास्ते घर में घुसा चोर

पीड़ित किसान रूप सिंह जाट ने बताया कि बदमाश खिड़की के रास्ते घर में घुसा। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सोते रहे। चोर एक पेटी उठाकर ले गया, जिसमें करीब 20 तोला सोना, चांदी की ज्वैलरी और लगभग 3 लाख रुपये नकद रखे थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

CJP की केंद्र सरकार को चेतावनी : प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्यापी आंदोलन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पीड़ित किसान रूप सिंह जाट ने बताया कि चोर ने अलमारी का सामान भी बिखेर दिया। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने से पहले उसने गांव में विजेश जाट और आनंद जाट के घर भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सका। चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं किसान ने कहा कि ग्राम पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं हैं। अगर गांव में स्ट्रीट लाइट और कैमरे चालू होते तो चोर अन्य जगह भी कैमरे में कैद हो जाता।

Breaking News

नकदी और लाखों की ज्वैलरी की चोरी 

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और आभूषणों, नकदी से भरी पेटी गायब थी। सूचना पर टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची, मौका पंचनामा तैयार किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। हालांकि, यह पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार करीब सात माह पहले भी गांव में चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

दमोह में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

पुलिस जांच में जुटी 

लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते बदमाशों में पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर सख्त निगरानी रखने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी में कैद चोर तक पुलिस कितनी जल्दी पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी पुराने मामलों की तरह लंबी जांच तक सीमित रह जाएगा। टिमरनी थाना उप निरीक्षक उदय चौहान ने बताया कि- चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम गांव पहुंची है। जांच कर रहे हैं कि कितने का माल चोरी हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। चोरों की तलाश जारी है।

Edited By : Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts