Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक:एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी; पुलिस जांच में जुटी

हरदा में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। बीती रात टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनखेड़ी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में सीएम राइज स्कूल करताना में पदस्थ सुरक्षा गार्ड राहुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी; पुलिस जांच में जुटी
हरदा में खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक

हरदा। घटना के बाद डायल-112 की टीम दोनों युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने राहुल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। टिमरनी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भुवनखेड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

बीती रात टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम भुवनखेड़ी के पास रात करीब 10 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सीएम राइज स्कूल करताना में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ 30 वर्षीय राहुल तिवारी अपने साथी 22 वर्षीय आरेन्द्र नागरे के साथ करताना से हरदा लौट रहे थे। रास्ते में भुवनखेड़ी मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित, NEET धांधली और लाठीचार्ज पर विपक्ष ने किया हंगामा

एक युवक की मौत, दूसरे का इलाज जारी 

टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राहुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार आरेन्द्र नागरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायल का इलाज जारी है।

Breaking News

डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घोषित

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राहुल तिवारी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, राहुल तिवारी की शादी नहीं हुई थी। और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। देर रात पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया, जिसके बाद गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया।

भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने दिया इस्तीफा, नए VC की नियुक्ति तक अनुपम राजन संभालेंगे जिम्मेदारी

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद टिमरनी पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Edited By : Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts