Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, इंदौर और नर्मदापुरम बने विजेता

हरदा के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर पांच दिनों से चल रही 70वी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। बालिका वर्ग में इंदौर तथा बालक वर्ग में नर्मदापुरम संभाग की टीम विजयी रहीं।
हरदा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, इंदौर और नर्मदापुरम बने विजेता
प्रतियोगिता में विजयी टीम

हरदा। नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच देखने के लिए नेहरू स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

बालिका वर्ग में इंदौर ने मारी बाजी

बालिका वर्ग के फाइनल में इंदौर संभाग और जबलपुर संभाग की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले में इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 अंक हासिल किए, जबकि जबलपुर संभाग की टीम 34 अंक ही बना सकी। इंदौर ने जबलपुर को 16 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में इंदौर संभाग पहले, जबलपुर संभाग दूसरे और ग्वालियर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

बालक वर्ग में नर्मदापुरम की जीत

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। नर्मदापुरम के खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति और टीम समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 59 अंक बनाए। भोपाल संभाग की टीम 48 अंक पर रुक गई। नर्मदापुरम ने 11 अंकों से जीत दर्ज कर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। भोपाल संभाग दूसरे और इंदौर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों का आंदोलन तेज, हरदा में ज्ञापन देकर ऑनलाइन कामों का बहिष्कार

विजेता टीमों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक जगदीश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत और खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उमरिया: स्कूल परिसर में खुले तार की चपेट में आई छात्रा, करंट लगने से हुई बेहोश

पांच दिन तक चला खेलों का रोमांच

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक योगेश विश्नोई, मंगलसिंह यादव और रामजीवन गोदारा सहित कबड्डी निर्णायकों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग किया। प्रतियोगिता के संचालन में जगदीश शर्मा, दिलीप सिंह, बृजेश वागोरा, अरुण राजपूत, कन्हैयालाल विश्नोई, सुरेश बघेल, गिरिजा शंकर राजपूत, निकहत शाह, राजनंदनी धनोरे, आरती भिलाला, सेवंती कलमे, मोनिका चंदेल, सिमरन अग्रवाल, ओपी वर्मा, नेमीचंद विश्नोई और जीपी गौर का भी योगदान रहा।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts