Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेटमा में सजी भव्य भजन संध्या, छोटू सिंह रावणा ने बांधा समां

विधायक मनोज पटेल एवं संस्था निर्भय के तत्वावधान में हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
भजन संध्या में छोटू सिंह रावणा ने बांधा समा

बेटमा। शारदीय नवरात्रि से पहले और श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिनों में बेटमा के पूरा बाजार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। विधायक मनोज पटेल एवं संस्था निर्भय के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध राजस्थानी भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं दिव्य दरबार भी सजाया गया।

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भजन संध्या में बेटमा नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक मनोज पटेल, नीरज पटेल, धर्मवीर सिंह चौहान, शशि जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देर रात तक चले आयोजन में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा बाजार भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया और बाबा खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

छोटू सिंह रावणा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने ‘तीन बाण के धारी’, ‘लीलण हिनहिनाई’ और ‘लक्ष्य अटल है’ सहित कई लोकप्रिय भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी दमदार आवाज और भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने भजन संध्या के माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Breaking News

बाबा खाटू श्याम का सजा भव्य दरबार

कार्यक्रम स्थल पर बाबा खाटू श्याम का भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन और भजनों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में नजर आया।

शारदीय नवरात्र 2026: हाथी पर आएंगी मातारानी, पूरे नौ दिन होगी देवी आराधना; बनेंगे सिद्ध मुहूर्त

राजस्थानी और देशभक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं रावणा

छोटू सिंह रावणा राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। वह देशभर में लाइव प्रस्तुतियां दे चुके हैं और उनकी गायकी को श्रोताओं के बीच खासा पसंद किया जाता है। भजन संध्या के देर रात तक चलने के दौरान श्रद्धालु भक्ति और संगीत में सराबोर नजर आए। आयोजन ने बेटमा के पूरा बाजार में भक्तिमय माहौल बना दिया।

Rahul Devda
By Rahul Devda

मेरा धर्म सत्ता नहीं, सत्य लिखना है, मेरी जिम्मेदारी जनता के दर्द को आवाज़ देना है ।। 🖋️

Latest Posts