हरदा में युवती को जॉब दिलाने का झांसा देकर अपहरण और दुष्कर्म किया, पुलिस को चकमा दे रहा आरोेपी दिल्ली से पकड़ाया

युवती को हरियाणा ले गया था स्पर्श
सिविल लाइन थाना प्रभारी आरएस तिवारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में एक युवती घर से गायब थी। परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने युवती को तलाश लिया। पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी स्पर्श अरोरा ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ हरियाणा ले गया।
ये भी पढ़ें: बालाघाट में रहस्यमयी बीमारी से 7 बच्चों की मौत: बुखार, चकत्ते के लक्षण; पुणे भेजे सैंपल
घर में बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने बयान में बताया कि हरियाणा के सेक्टर-14 स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर आरोपी और उसके माता-पिता ने उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने आरोपी पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
आरोपी के माता-पिता पहले गिरफ्तार, स्पर्श जेल भेजा गया
मामले में पुलिस ने आरोपी के माता-पिता प्रेम अरोरा और अंजली अरोरा को बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, स्पर्श अरोरा पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही लगातार ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी और साइबर टीम की सहायता से पुलिस ने उसे दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। हरदा लाकर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी आरएस तिवारी, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर तथा आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत और शैलेन्द्र परमार की भूमिका रही।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश; सुबह 5 बजे घेराबंदी, 15 जुआरी गिरफ्तार, 8 लाख का मसरूका जब्त












