Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश; सुबह 5 बजे घेराबंदी, 15 जुआरी गिरफ्तार, 8 लाख का मसरूका जब्त

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिछुआ जंगल में जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश; सुबह 5 बजे घेराबंदी, 15 जुआरी गिरफ्तार, 8 लाख का मसरूका जब्त
छिंदवाड़ा। पुलिसने अमरवाड़ा क्षेत्र में जुआ फड़ पर छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया।

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम बिछुआ के जंगल में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की। रातभर जुआ खेलने के बाद सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान बैटरी की रोशनी में जुआ खेल रहे आरोपियों को मौके से पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से एक लाख रुपए नकद जब्त किए गए। पुलिस ने कुल 8 लाख का मसरूका बरामद किया है।  

बिछुआ के जंगल में की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरवाड़ा कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिछुआ जंगल में दबिश दी। पुलिस ने मौके से रोहित उइके, भोला वानखेड़े, राजकुमार लोधी, संदीप वानखेड़े, नीलेश श्रीवास्तव, सकिल मंसूरी, धनराज चौहान, आवेद मोहम्मद, श्याम चौधरी, मोहित विश्वकर्मा, जीशान मंसूरी, मनमोहन उर्फ मोहन धुर्वे, अमन शर्मा, राजा मालवी और अजय उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार किया।

/img/89/1786615545269

 छिंदवाड़ा में जुआ खेलने  वाले आरोपियों से जब्त किए गए वाहन

आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई और उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: फूल-गिफ्ट छोड़िए....रिश्ते में छोटी चीजों को प्यार समझने से पहले जान लें, ये प्यार है या सिर्फ Basic Respect?

एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

कार्रवाई के दौरान कम्मू चौरे पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अवैध जुआ और अन्य गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। 

ये भी पढ़ें: हरियाली अमावस्या पर घंसौर में गूंजा ढोल-मांदर, पारंपरिक सेल नृत्य में झूमे ग्रामीण

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts