Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी और छिंदवाड़ा में बारिश के साथ गिरे ओले, तेज हवाएं भी चलीं

मौसम ने फिर करवट ली, बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Follow on Google News
सिवनी और छिंदवाड़ा में बारिश के साथ गिरे ओले, तेज हवाएं भी चलीं

छिंदवाड़ा/ सिवनी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार को छिंदवाड़ा और सिवनी में सुबह से ही तेज धूप निकली रही वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम बदलाव आया और छिंदवाड़ा में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान तेज बारिश और जिले के कई हिस्सों में ओले गिरे। जुन्नारदेव में ओले गिरे, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दिया। हालांकि फसल के नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं तामिया में भी तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई है।

इधर सिवनी जिले में जिले में शाम के समय मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। जहां चने और बेर के आकार के ओले गिरे, इससे मौसम में ठंड घुल गई। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि उपार्जन केंद्रों में किसानों का गेहूं रखा हुआ है, जिसके भीगने की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही सब्जी-भाजी की फसलों की पैदावार करने वाले किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। अचानक मौसम में आये बदलाव से आज हनुमान जयंती के लिए किए जा रहे कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। ओलावृष्टि की जानकारी किसानों ने राजस्व विभाग को दे दी है। इसके बाद राजस्व अमला सर्वे कार्य करेगा। लखनादौन तहसीलदार ज्योति डोंके का कहना है कि धूमा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। कितने ग्रामों में ओले गिरे हैं, इसकी जानकारी ली जा रही है। कितने ग्राम ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं, यह भी पता लगाया जा रहा है।

तीन सिस्टम एक्टिव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तीन अलग- अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियों के एक्टिव होने से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने लगी है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छा गए है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना भी बन गई है। इससे आगामी 2 दिनों को भी बादलों की आवाजाही बनी रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

यहां ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, पांढ़ुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, मऊगंज में मध्यम गति की आंधी आ सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, सतना के चित्रकूट, शहडोल, मैहर, जबलपुर, उमरिया, सीधी, बालाघाट, अनूपपुर, व सिंगरौली जिलों में बिजली गिरने की आशंका है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts