PlayBreaking News

 भिंड: किसान से कृषि भूमि के सीमाकंन के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते गोहद तहसील के पटवारी को लोकायुक्त टीम ने पकड़ा

रिश्वत मांगी थी 10 हजार रुपए और बातचीत के बाद 6 हजार रुपए पर सौदा फायनल होने के बाद खुलेआम सड़क पर रिश्वत ले रहा था पटवारी
Follow on Google News
किसान से कृषि भूमि के सीमाकंन के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते गोहद तहसील के पटवारी को लोकायुक्त टीम ने पकड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड।  कृषि भूमि के सीमाकंन के लिए सड़क पर रिश्वत ले रहे भिंड जिले के तुकेड़ा हल्का के पटवारी को लोकायुक्त ग्वालियर की पुलिस टीम ने रंगें हाथों पकड़ा है। रिश्वत पहले 10 हजार रुपए की मांगी गई थी, जोकि बातचीत के बाद 6 हजार रुपए लेने पर फायनल होने पर मालनपुरा के पास घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

    किसान को रिश्वत देने पर ही सीमांकन का दबाव बनाया

    शिकायतकर्ता किसान रामखिलाड़ी चौहान पुत्र कृपाराम चौहान, निवासी  ग्राम तुकेडा, तहसील गोहद, जिला भिंड ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत की। किसान ने बताया कि बीते 15 मई 2026 को उसने अपनी जमीन के सीमांकन का आवेदन किया था। इस पर हल्का पटवारी हिमांशु तोमर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर सीमांकन नहीं करने की धमकी दी। बातचीत के बाद 6 हजार रुपए लेने को तैयार हो गया, जोकि 20 मई 2026 को देने के लिए बुलाया है। 

    सत्यापन में शिकायत सही होने पर बनाया गया ट्रैप दल

    पुलिस अधीक्षक ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने करवाया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए ट्रैप दल बनाया जाकर रवाना किया गया। इस ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, (प्रभारीटीम), निरीक्षक उपेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमन्त शर्मा, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवीर, आरक्षकगण प्रशांत कुशवाह, विनोद शाक्य, और रवि सिंह थे। 

    नहर किनारे सड़क पर रिश्वत लेने पकड़ा गया पटवारी

    ट्रैप दल ने रिश्वतखोर पटवारी को पकड़ने के लिए लोकायुक्त के ट्रैप दल ने जाल बिछाया। इसके बाद किसान से मालनपुरा में नहर किनारे बांई तरफ सड़क पर जैसे ही पटवारी ने 6 हजार रुपए की रिश्वत ली, वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी पटवारी हिमांशु तोमर पिता महेश सिंह तोमर उम्र 35 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना-तुकेडा पटवारी एवं निवासी शिंदे की छावनी लश्कर ग्वालियर म.प्र. के खिलाफ आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988 ( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts