Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : गुरुग्राम में कुर्सी पर बैठे बात कर रहे थे लोग... अचानक गिर गई श्मशान घाट की दीवार, बच्ची समेत 4 की मौत

Follow on Google News
VIDEO : गुरुग्राम में कुर्सी पर बैठे बात कर रहे थे लोग... अचानक गिर गई श्मशान घाट की दीवार, बच्ची समेत 4 की मौत
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े पांच से 6 बजे के बीच की है। घटना अर्जुन नगर पुलिस चौकी से लगते इलाके की है। यहां पर श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार थी, जो गिरी है। मृतकों की पहचान वीर नगर निवासी तान्या (11), खुशबू, अर्जुन नगर निवासी देवी दयाल उर्फ पप्पू (70), मनोज गाबा (54), कृष्ण कुमार (52) के रूप में हुई है।

CCTV में कैद हुई घटना

घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि, कुछ लोग दीवार के पास गली में कुर्सियों पर बैठे हैं। 4 सेकेंड के अंदर अचानक दीवार गिरती है और वे नीचे दब जाते हैं। इसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचते हैं और मलबा हटाना शुरू कर देते हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पप्पू, कृष्ण, मनोज और मासूम बच्ची खुशबू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने घटना में घायल दिलीप कुमार की शिकायत पर थाना न्यू कॉलोनी में श्मशान भूमि सुधार समिति प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1781906328190853470?20 ये भी पढ़ें- राजस्थान : झालावाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वैन को मारी टक्कर, 9 दोस्तों की मौत; शादी समारोह के लिए MP गए थे, बारात से लौटते समय हुआ हादसा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts