न्याय की गुहार...गुना जनसुनवाई में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

गुना में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अर्जुन ढीमर ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। लंबे समय से ज़मीन विवाद को लेकर परेशान युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए घटना के पीछे की वजह और अस्पताल में इलाज की स्थिति।
Follow on Google News
गुना जनसुनवाई में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
guna news
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिससे सनसनी फैल गई। ग्राम सागोरिया निवासी अर्जुन ढीमर पिछले चार वर्षों से अपनी ज़मीन के विवाद को लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। निराकरण न होने से परेशान होकर उन्होंने यह गंभीर कदम उठाया। 

    प्रशासन और पुलिस की तत्परता से तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अर्जुन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन समाधान न मिलने के कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Twitter Post

    क्या है मामला ?

    पीड़ित किसान अर्जुन ढीमर, ग्राम सगोरिया के निवासी हैं। उनका आरोप है कि 2009 में उनके पुत्र के एक्सीडेंट के इलाज के लिए उन्होंने लगभग 4 बीघा जमीन एक लाख रुपए में गिरवी रखी थी। लेकिन अब तक वह जमीन उन्हें वापस नहीं मिली। अर्जुन का कहना है कि गाँव का दबंग व्यक्ति इस मामले को 3 लाख रुपए का बता रहा है और लिखित कागजात में भी बदलाव करा दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: फूड पाइजनिंग से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कलेक्टर ने स्वीकृत की 20-20 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    हताश अर्जुन मंगलवार को लगभग 12 बजे जनसुनवाई में पहुंचे और आवेश में कक्ष के दरवाजे पर ही जहर पी लिया। घटना के समय पुरुष पुलिसकर्मी और कर्मचारी तमाशबीन बने रहे, जबकि महिला सुरक्षाकर्मी ने तुरंत अर्जुन को संभाला और उनकी देखभाल की। 

    कोर्ट और पुलिस की भूमिका

    अर्जुन के अनुसार, दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर लगातार कब्जा किए हुए है। न्यायालय ने जमीन पर स्थगन आदेश दिया था, लेकिन दबंग उस आदेश की तामील नहीं कर रहा। पुलिस भी उनकी शिकायत सुनवाई नहीं कर रही।

    ये भी पढ़ें: इंदौर का पुलिस मुख्यालय अब नहीं गिरेगा – जनता के दबाव ने बदल दी मेट्रो की चाल

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts