Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खुशखबरी...आ गई लाड़ली बहनाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर करने की तारीख, सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे सौगात

अपने खाते में 1500 रुपए आने का इंतजार कर रहीं मप्र लाड़ली बहनाओं के लिए खुशखबरी है। अब उस तारीख का ऐलान हो गया है, जब उनके खातों में यह राशि पहुंचेगी। डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के घाटीगांव से लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे।
आ गई लाड़ली बहनाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर करने की तारीख, सीएम डॉ. मोहन यादव देंगे सौगात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए खुशी की खबर  आई है। लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं को अब जल्द ही उनके खाते में राशि मिलने वाली है। डॉ. मोहन यादव के 13 मार्च को ग्वालियर दौरे के दौरान इस योजना की 34वीं किस्त जारी की जाएगी। ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। लंबे समय से मोबाइल मैसेज और बैंक खाते की जानकारी पर नजर बनाए बैठी प्रदेश की लाखों ‘लाड़ली बहनों’ के लिए यह दिन खास होने वाला है।

    अब तक हो चुका है 33 किश्तों का भुगतान 

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सबसे अहम हिस्सा लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण रहेगा। इस दिन पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। जून 2023 में योजना शुरू होने के बाद से फरवरी 2026 तक कुल 33 किश्तों का नियमित भुगतान किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान मिला है। आगे चलकर लाभार्थी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।

    योजना पर अब तक 52 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च 

    लाड़ली बहना योजना प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी सामाजिक योजनाओं में शामिल हो चुकी है। अब तक इस योजना के तहत कुल 52,304 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। नवंबर 2025 से महिलाओं को मिलने वाली राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की सहायता दी जा रही है। सरकार का मानना है कि इस योजना ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी रहेंगे मौजूद 

    13 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र को भी कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts