Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं’!UK07 राइडर के पिता ने तोड़ा रिश्ता? अखबार में छपे नोटिस से बढ़ा विवाद

मशहूर यूट्यूबर UK07 राइडर एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर उनके पिता ने स्थानीय अखबार में इश्तेहार देकर बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान से सभी रिश्ते खत्म करने की बात कही है।
UK07 राइडर के पिता ने तोड़ा रिश्ता? अखबार में छपे नोटिस से बढ़ा विवाद
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अखबार में प्रकाशित एक नोटिस दिखाई दे रहा है।
    इस नोटिस में लिखा गया कि अनुराग के पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने अपने बेटे अनुराग और बहू रितिका चौहान से सभी रिश्ते खत्म करने की बात लिखवाई है। साथ ही उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने का भी दावा किया गया है।

    नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि भविष्य में अनुराग या उनकी पत्नी द्वारा किए गए किसी भी काम या लेन-देन के लिए परिवार जिम्मेदार नहीं होगा।

    Uploaded media

    अखबार में प्रकाशित नोटिस से मचा हड़कंप

    वायरल हो रही तस्वीर में अखबार के सूचना सेक्शन में एक इश्तेहार नजर आता है। इसमें लिखा गया है कि जगदम्बा प्रसाद डोभाल अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु रितिका चौहान डोभाल से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखते हैं।

    नोटिस के अनुसार, उन्होंने अपने बेटे और बहू को अपनी पूरी संपत्ति से अलग कर दिया है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि भविष्य में इन दोनों के किसी भी फैसले या गतिविधि की जिम्मेदारी परिवार की नहीं होगी।

    हालांकि इस नोटिस की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

    पहले से चल रहा है विवाद

    अनुराग डोभाल पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए परिवार पर मानसिक दबाव और परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

    कुछ समय पहले साझा किए गए एक वीडियो में अनुराग काफी भावुक नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार के कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

    Uploaded media

    उन्होंने यह भी कहा था कि अगर भविष्य में उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके लिए उनके माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ दी थी।

    इंटर-कास्ट शादी भी बनी विवाद की वजह

    अनुराग ने अपने व्लॉग में यह भी बताया था कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की है। उनके मुताबिक शुरुआत में परिवार इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं था। हालांकि बाद में परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन शादी में शामिल होने से मना कर दिया। अनुराग का कहना था कि उन्होंने अपनी शादी की पूरी व्यवस्था खुद की थी।

    भाई ने भी लगाए अलग आरोप

    दूसरी ओर, अनुराग के भाई कलाम ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग पहले परिवार के खिलाफ कानूनी केस कर चुके हैं, लेकिन वह केस हार गए थे।

    कलाम का आरोप है कि केस हारने के बाद अब परिवार पर टॉर्चर के आरोप लगाकर लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

    फिलहाल इस मामले में अनुराग की पत्नी रितिका चौहान की ओर से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल हो रहे अखबार के नोटिस की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि UK07 राइडर और उनके परिवार के बीच चल रहा यह विवाद अब सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts