Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना :आधी रात बजरंगगढ़ थाने पहुंचीं एसपी हितिका वासल, फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के दिए निर्देश

गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 22-23 जुलाई की मध्यरात्रि में बजरंगगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, अपराध नियंत्रण और प्रभावी रात्रि गश्त के निर्देश दिए।
आधी रात बजरंगगढ़ थाने पहुंचीं एसपी हितिका वासल, फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के दिए निर्देश
गुना। एसपी हितिका वासल ने देर रात बजरंगगढ़ थाने का निरीक्षण किया।

गुना। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने 22-23 जुलाई की मध्यरात्रि में बजरंगगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन अवलोकन कर कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया।

लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी तरीके से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गुना: 12 घंटे में अपहृत युवक सकुशल मिला, 2 आरोपी गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्त पर दिया जोर 

एसपी हितिका वासल ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

औचक निरीक्षण आगे भी रहेंगे जारी 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए जिले के सभी थानों का इस प्रकार औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा : आगरा के दो अंतरराज्यीय गिरोहों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts