PlayBreaking News

जगन्नाथ रथ यात्रा में मंगलसूत्र चोरी का खुलासा :आगरा के दो अंतरराज्यीय गिरोहों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

गुना पुलिस ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए आगरा से संचालित दो अंतरराज्यीय गिरोहों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो सोने के मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त दो कारें सहित लगभग 20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया। कार्रवाई तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई।
Follow on Google News
आगरा के दो अंतरराज्यीय गिरोहों के 11 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद
गुना। रथ यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चुराने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गुना। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी की सनसनीखेज वारदातों का गुना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से उत्तर प्रदेश के आगरा से संचालित दो अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए 10 महिलाओं और एक पुरुष सहित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दो सोने के मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त दो कारें सहित लगभग 20 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने पूरे अभियान को अंजाम दिया।

भीड़ का फायदा उठाकर की गई थी वारदात

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी किए गए थे। इस संबंध में बीजी रोड निवासी रामकुंवर ओझा और भगत सिंह कॉलोनी निवासी कल्पना दुबे की शिकायत पर कोतवाली थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बस्तर का 'नटवरलाल' फिर गिरफ्तार: 4 बार जेल से भागने वाला शातिर आखिर पुलिस के शिकंजे में

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली अहम कड़ी

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। इसके आधार पर दोनों अलग-अलग गिरोहों की पहचान की गई और 21 जुलाई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले मामले में पांच महिलाएं गिरफ्तार

पहले प्रकरण में पुलिस ने पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत का चोरी गया मंगलसूत्र तथा लगभग 10 लाख रुपये कीमत की एर्टिगा कार बरामद की गई। दूसरे प्रकरण में एक पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का मंगलसूत्र तथा लगभग 6.50 लाख रुपये कीमत की बलेनो कार जब्त की गई।

ये भी पढ़ें: इटारसी : रेलवे जंक्शन पर जीआरपी की चेकिंग में दो युवकों से 44 लाख की 19 किलो चांदी जब्त, दोनों आरोपी भोपाल के

20 लाख रुपए का मशरूका बरामद

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल दो सोने के मंगलसूत्र और दो कारों सहित लगभग 20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना, कैंट थाना, साइबर सेल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क और मजबूत मुखबिर तंत्र के माध्यम से ऐसे अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाना गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts