Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के जन्मदिन पर गुना में मेगा रक्तदान शिविर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुना जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिविर में शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम है। इस दौरान लोगों से सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में शामिल होने की अपील की गई।
PM मोदी के जन्मदिन पर गुना में मेगा रक्तदान शिविर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुना जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिविर में शामिल हुए। इस दौरान सिंधिया ने रक्तदाताओं से मुलाकात की और रक्तदान के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने मानव सेवा के इस कार्य के लिए सभी रक्तदाताओं की सराहना की।

'रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सेवा ही संकल्प है और सेवा ही समर्पण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति का प्रयास किसी परिवार के लिए उम्मीद और जीवन की नई आशा बन सकता है।

सेवा और जनकल्याण से जुड़ा अभियान

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के जरिए सेवा और सहयोग की भावना को समाज तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे अभियान लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Breaking News

लोगों से सेवा कार्यों में जुड़ने की अपील

केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरि सिंह यादव, डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी, नीरज निगम, अंकुर श्रीवास्तव, शिवपाल परमार और ओम प्रकाश राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts