Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

गुना में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड पर किया जाना है। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक हितिका वासल बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचीं।
गुना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण
गुना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज

गुना। अधिकारियों ने समारोह को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बारिश के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाने के निर्देश दिए गए। लाइट, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने को कहा गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ डॉग शो की तैयारियों की भी जानकारी ली गई।

बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाने के निर्देश

कलेक्टर कन्याल ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह स्थल पर बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाएं। उन्होंने लाइट, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुविधाजनक रखने के साथ ही समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

गुना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की ली जानकारी

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समारोह के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले डॉग शो को लेकर भी जानकारी ली और इसकी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर कन्याल ने निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों के नाम भी सम्मान के लिए जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं, एनजीओ, स्पोर्ट्स, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया जाए।

सीहोर: भाऊखेड़ी में बनेगा राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र, 20 हेक्टेयर जमीन आवंटित

'आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो'

समारोह में आम नागरिकों की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को सुविधाजनक रखने और समारोह के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर जोर दिया। इस दौरान अपर कलेक्टर खिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी गुना शिवानी पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts