Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध शराब भट्टी जब्त, 250 किलो लहान नष्ट

गुना जिले में अवैध शराब , विक्रय, संग्रह, परिवहन और जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध हाथभट्टी मदिरा और लाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चार मामले दर्ज किए गए हैं।
अवैध शराब भट्टी जब्त, 250 किलो लहान नष्ट

गुना। आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त गुना-1 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान चलती हुई भट्टी, हाथभट्टी मदिरा और गुड़ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

निर्भयगढ़ में चलती हुई भट्टी 

जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन ने निर्भयगढ़ गांव, पिटाखेड़ी (मोहरी) और कुसमौदा में दबिश दी गई। ग्राम निर्भयगढ़ में नदी किनारे जंगल के अंदर चल रही हाथभट्टी पकड़ी गई, लेकिन आबकारी बल को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके से 250 किलोग्राम लाहन और 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई।

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, बालाघाट कोर्ट ने लगाया ₹10 हजार का जुर्माना

पिटाखेड़ी में 200 किलो गुड़ लाहन किया नष्ट

पिटाखेड़ी मोहरी गांव के नाले से लगभग 200 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया। विभाग के अनुसार, यह लाहन पास में रहने वाले एक व्यक्ति का बताया गया है। मामले की विवेचना जारी है और संबंधित व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।

Breaking News

कुसमौदा में हाथभट्टी शराब के साथ दो आरोपी मिले

गुना शहर के कुसमौदा क्षेत्र में पन्नी पाउचों में भरी 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। विभाग के अनुसार, यह शराब आरोपी गुंजा पारदी और जसवीर पारदी द्वारा बेची जा रही थी। दोनों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की कई धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं।

IRS दंपति ने बगैर अनुमति बनाया होम स्टे... पन्ना टाइगर रिजर्व में छह कॉटेज और कई निर्माण, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

चार प्रकरण दर्ज, कार्रवाई लगातार जारी

पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 450 किलोग्राम गुड़ लाहन जब्त किया गया। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 60 हजार रुपये आंका गया है। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत सिंह कुशवाह, आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीना, अरुण कुमार शर्मा, कमल बरौदिया, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी और खुशबू रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Edited By : Rohit Sharma

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts