Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में नशा तस्कर गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस की रेड; 258 ग्राम स्मैक और बाइक जब्त

गुना में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चाचौड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 257.5 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
गुना में नशा तस्कर गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस की रेड; 258 ग्राम स्मैक और बाइक जब्त
गुना में नशा तस्कर गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस की रेड; 258 ग्राम स्मैक और बाइक जब्त

गुना। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चाचौड़ा-मृगवास रोड स्थित चौड़ारेश्वर मंदिर तिराहे पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद स्मैक सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी मामले में शामिल किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और बीनागंज चौकी प्रभारी नीरज लोधी की टीम ने कार्रवाई की। 

ये भी पढ़ें: 11 मौतों के बाद सरकार सख्त, 3 आबकारी अधिकारी निलंबित; एक अफसर ग्वालियर अटैच

257.5 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्कर के कब्जे से 257.5 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

Breaking News

सप्लायर पर भी हुई कार्रवाई 

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद स्मैक सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से जुड़े नशे के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति, इंदौर बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्मैक तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई नशे के विरुद्ध अभियान के तहत की गई है और अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts