Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति, इंदौर बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। पति पत्नी का शव गोद में लेकर परिजनों को फोन करता रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज किया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति, इंदौर बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद उसका पति काफी देर तक पत्नी के शव को गोद में लेकर बैठा रहा और परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी देता रहा।

पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक हादसा बायपास पर होमगार्ड मैदान के पास हुआ। 32 वर्षीय रेखा अपने पति मनीराम के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रेखा ट्रक की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी का शव गोद में लेकर बैठा रहा पति

हादसे के बाद मनीराम अपनी पत्नी के शव को सड़क किनारे लेकर बैठ गया। वह काफी देर तक शव को गोद में लिए रहा और फोन पर परिजनों को हादसे की जानकारी देता रहा। इस दौरान वह लगातार रोता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: शादी के लिए किन्नर ने कराया लिंग परिवर्तन, सूरज से बनी आयशा ; 4 लाख-बुलेट लेकर प्रेमी ने दिया धोखा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking News

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की टीम ट्रक की पहचान करने के साथ उसके चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और फरार चालक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts