Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना :छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने किया प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से माफी की मांग

गुना में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की अपील की।
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों ने किया प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से माफी की मांग
गुना। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

गुना। नीट पेपर लीक मामले और इसके विरोध में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में शहर के हनुमान चौराहे पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कैंडल मार्च के दौरान मोमबत्तियां जलाकर उन सभी पीड़ित विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने नीट पेपर लीक की धांधली से आहत होकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के युवाओं और विद्यार्थियों के समर्थन में आगे आए, तो उनके साथ भी केंद्र सरकार के इशारे पर अभद्रता और हिंसा की गई।

प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक आंदोलन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार का युवाओं और छात्रों के प्रति यही उपेक्षापूर्ण व दमनकारी रवैया रहा, तो देश का युवा उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। हनुमान चौराहे पर एकत्रित भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन शांत नहीं होगा। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वे देश के करोड़ों छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और देश की साख खो चुकी शिक्षा व्यवस्था में पुन: विश्वास बहाल करने के लिए एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करें। साथ ही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेकसूर विद्यार्थियों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर तत्काल कड़ा संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: संसद परिसर में पेपर लीक पर हंगामा: NDA विपक्षी सांसद आमने-सामने, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

छात्रों के मुद्दे उठाए

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल नीट ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण छात्र-हितैषी मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग छात्रों की वर्षों से अटकी व लंबित परीक्षाओं का समयबद्ध कार्यक्रम तत्काल घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही देश व प्रदेश के छात्र-छात्राओं की रुकी हुई छात्रवृत्ति तथा अन्य सभी वित्तीय सहायताओं का अविलंब भुगतान करने का मुद्दा भी जोरदार ढंग से रखा गया। प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें: हरदा में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts