UCC:गुजरात बना यूसीसी बिल पास करने वाला दूसरा राज्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक

उत्तराखंड के बाद गुजरात यूसीसी पास करने वाला दूसरा राज्य बन गया है, विधानसभा में बहुमत से बिल को पास करा लिया गया है, सदन में विपक्ष ने बिल का विरोध करते हुए वोटिंग से वॉकआउट कर दिया। सीएम भूपेंद्र पटेल ने इसे गुजरात और देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
गुजरात बना यूसीसी बिल पास करने वाला दूसरा राज्य, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने की दिशा में कदम बढ़ने से कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका उद्देश्य सभी धर्मों और समुदायों के लिए एक समान कानून लागू करना है, ताकि समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित किया जा सके। खासकर महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने पर इसका खास फोकस रहेगा।

    UCC लागू होने पर अमित शाह ने दी बधाई 

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित होने का समर्थन करने वाले सभी विधायकों को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट में अमित शाह ने बताया कि- प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून हो, पार्टी की स्थापना से ही संकल्प रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा शासित राज्य सरकारें इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। इसी के साथ एक्स पोस्ट में बताया उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करके अपना संकल्प प्रदर्शित किया है, जो एक 'ऐतिहासिक काम' है। 

    Twitter Post

    ये होंगे बड़े बदलाव ?

    यूसीसी लागू होने के बाद राज्य में शादी, तलाक और लिव-इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो जाएगा। एक से ज्यादा शादी करने पर पूरी तरह रोक लगेगी और हलाला जैसी प्रथाओं को खत्म किया जाएगा। इसके अलावा संपत्ति और विरासत के मामलों में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा। सभी धर्मों के लिए एक समान कानूनी ढांचा तैयार होगा, जिसमें विवाह, तलाक, गोद लेना और विरासत जैसे मामलों में एक जैसे नियम लागू होंगे। इससे कानून में पारदर्शिता बढ़ेगी और भेदभाव कम होगा।

    ये भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट : अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस, 5100 हेक्टेयर में फैला, खराब मौसम-घने कोहरे में भी नॉन स्टॉप उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

    जनता का मिला समर्थन

    विधानसभा में चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बताया कि यूसीसी को लेकर सरकार को करीब 20 लाख सुझाव मिले। इनमें बड़ी संख्या ईमेल और वेब पोर्टल के जरिए आई। ज्यादातार लोगों ने एक समान कानून का समर्थन किया, 81 प्रतिशत लोग शादी के समान नियम, 79 प्रतिशत तलाक के नियम, 83 प्रतिशत संपत्ति में बराबरी और 86 प्रतिशत अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के पक्ष में नजर आए।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts