Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल की 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत नाजुक

Follow on Google News
भोपाल की 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान ग्रेनेड ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत नाजुक
भोपाल। राजधानी भोपाल की 25वीं बटालियन में गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान हैंड ग्रेनेड अचानक फट गया, जिससे दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रधान आरक्षक विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विशाल सिंह की हालत बेहद नाजुक है। दोनों घायलों का चूनाभट्टी स्थित बंसल अस्पताल में इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

पाकिस्तान द्वारा हाल में किए गए हमले के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार मॉक ड्रिल की जा रही हैं। इसी कड़ी में भोपाल की 25वीं बटालियन में सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया गया था। अभ्यास के दौरान, अचानक एक हैंड ग्रेनेड फट गया, जिससे अभ्यास में भाग ले रहे दो जवानों को सीधे चोटें आईं। विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विशाल सिंह की हालत नाजुक

घायल जवानों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, विशाल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। इधर, घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। एक उच्चस्तरीय इंक्वायरी कमेटी बनाई जा सकती है, जो मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक की जांच करेगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts