राजगढ़ में हैवानियत:दादी से दुष्कर्म के बाद नाक-मुंह काटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भोजपुर थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में एक युवक ने अपनी दादी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी।
दादी से दुष्कर्म के बाद नाक-मुंह काटकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भोजपुर थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव में एक युवक ने अपनी दादी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी रामनिवास भील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    खेत की टापरी में अकेली थी बुजुर्ग महिला

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे ने बताया कि बुधवार सुबह डायल-112 पर सूचना मिली थी कि घाटाखेड़ी गांव में एक बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

    पार्टी का बहाना बनाकर रची साजिश

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच खेत के पास एक मुर्गा पार्टी चल रही थी, जिसमें गांव के कुछ लोग शामिल थे। फरियादी अपनी बुजुर्ग मां को खेत की टापरी में अकेला छोड़कर पार्टी में चला गया था। पार्टी में आरोपी रामनिवास भी मौजूद था, लेकिन कुछ देर बाद वह बिना बताए वहां से निकल गया।

    खेत में घायल अवस्था में मिली महिला

    रात में पार्टी खत्म होने के बाद फरियादी अपने दूसरे खेत में सो गया। सुबह जब वह टापरी पर पहुंचा तो उसकी मां वहां नहीं मिली। तलाश करने पर पास के गेहूं के खेत में वह गंभीर हालत में पड़ी मिली। घटनास्थल के पास आरोपी के कपड़े भी पड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    नग्न हालत में घर पहुंचा था आरोपी

    जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात आरोपी नग्न अवस्था में घर पहुंचा था और उसके शरीर पर खून के निशान थे। बाद में वह कपड़े बदलकर गांव से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन, काले रंग का लोअर, लाल रंग का अंडरवियर और खून से सनी शर्ट बरामद की, जिन्हें आरोपी ने झाड़ियों में छिपा दिया था।

    पूछताछ में कबूल किया अपराध

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामनिवास पिता रायसिंह भील निवासी घाटाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

    Uploaded media

    पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से बुजुर्ग महिला पर गलत नजर रखता था। 3 मार्च को उसने योजना बनाकर मुर्गा खरीदा और पार्टी का बहाना बनाकर महिला के बेटे को वहां बुला लिया। इसके बाद वह चुपचाप टापरी पर पहुंचा और महिला के साथ जबरदस्ती की।

    विरोध करने पर की हत्या

    जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने क्रूरता से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की बाद में मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रॉड में पैसा डूबा? RBI का नया नियम, मिलेगा ₹25000 तक मुआवजा

    दूर के रिश्ते में पोता लगता है आरोपी

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मृतका का सगा पोता नहीं, बल्कि दूर के रिश्ते में पोता लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts