MP में हो रही भारी बारिश से सरकार अलर्ट, CM शिवराज ने की समीक्षा बैठक; कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अत्यधिक वर्षा को देखते हुए सभी शासकीय और आशकीय स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया है। नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़ और रायसेन जिलों में भी बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
बांधों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा
सीएम ने कहा कि नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में लगातार तेज बारिश के कारण नर्मदा और बेतवा में जलस्तर बढ़ रहा है। हम निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बांधों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कर नियंत्रित तरीके से गेट खोलकर नर्मदा और बेतवा के जलस्तर को सामान्य रखने का प्रयास कर रहे हैं।











