PlayBreaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹2949 सस्ता होकर ₹1.58 लाख के करीब, चांदी ₹18693 टूटी; ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार सस्ता हुआ गोल्ड

सोना ₹2949 सस्ता होकर ₹1.58 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी में भी ₹18693 की भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे सोना अपने ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार नीचे आ गया है।
Follow on Google News
सोना ₹2949 सस्ता होकर ₹1.58 लाख के करीब, चांदी ₹18693 टूटी; ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार सस्ता हुआ गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 15 मई को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹3 हजार सस्ता होकर ₹1.58 लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का भाव करीब ₹19 हजार टूटकर ₹2.68 लाख पर आ गया। गुरुवार को इसका दाम ₹2.87 लाख प्रति किलो था।

सोने का भाव (IBJA के अनुसार)

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट ₹158210
22 कैरेट ₹144920
18 कैरेट ₹118658
14 कैरेट ₹92553

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 161 टूटा, निफ्टी 46 अंक गिरकर 23,643 पर बंद; सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर में बिकवाली

ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार सस्ता हुआ सोना

इस साल सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को सोना रिकॉर्ड ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब 106 दिनों में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब ₹18 हजार सस्ता होकर ₹1.58 लाख के स्तर पर आ गया है।

चांदी में ज्यादा गिरावट

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी को इसका भाव रिकॉर्ड ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया। अब पिछले 106 दिनों में चांदी ₹1.18 लाख टूटकर ₹2.68 लाख प्रति किलो पर आ गई है।

ग्लोबल बाजार के कारणों से सस्ता हुआ सोना-चांदी

ग्लोबल बाजार के कई बड़े कारणों की वजह से सोना और चांदी कमजोर हुए हैं। डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 99 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ी है। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में निवेश बढ़ाया है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से महंगाई बढ़ने की चिंता है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बनी हुई है जिसका असर सोने पर पड़ा।

चांदी पर भी कई वजहों का असर

चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांड में कमजोरी भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। जब चांदी ₹3 लाख प्रति किलो के करीब पहुंची तो सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने खरीदारी कम कर दी। इससे बाजार में बिकवाली बढ़ी। इसके अलावा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी जिससे चांदी में तेज गिरावट आई। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर चांदी में पहले खरीदारी बढ़ी थी लेकिन अब मंदी की आशंका बढ़ने से इसमें दबाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: चुनाव खत्म... महंगाई की मार शुरू! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, जानें नए रेट

पीएम मोदी ने की थी सोना कम खरीदने की अपील

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और तेलंगाना में आयोजित सभाओं के दौरान लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि विदेशी मुद्रा बचाने और देश को मजबूत बनाने के लिए लोगों को संयमित खरीदारी की दिशा में सोचना चाहिए।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts