Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सहारनपुर में रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल,होटल कर्मचारी हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर में रोटी पर थूकने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि लोगों में भारी आक्रोश है। जानिए वीडियो वायरल होने के बाद क्या कार्रवाई हुई और पुलिस ने क्या कहा।
Follow on Google News
होटल कर्मचारी हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी
Saharanpur Viral Case

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक कथित वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मामला चिलकाना कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल का है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए आरोपी और होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई।

होटल कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले की सूचना मिलने के बाद चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में काम करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से वीडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है और मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।  घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। होटल के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

लोगों में दिखा गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि खाने जैसी चीजों के साथ इस तरह की हरकत बेहद गलत है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Breaking News

गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे थाने

घटना की जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भी चिलकाना थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। थाने में कुछ देर तक विरोध भी देखने को मिला, हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने क्या कहा

सहारनपुर के एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। व्योम बिंदल ने कहा कि वीडियो की सच्चाई की भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP News: भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 10 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। वीडियो की जांच के साथ-साथ होटल और वहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस वीडियो को लेकर पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts