Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स 161 टूटा, निफ्टी 46 अंक गिरकर 23,643 पर बंद; सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 161 अंक टूटा और निफ्टी 46 अंक गिरकर 23,643 पर बंद हुआ। सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई है।
सेंसेक्स 161 टूटा, निफ्टी 46 अंक गिरकर 23,643 पर बंद; सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर में बिकवाली
AI Generated Image

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 161 अंक टूटकर 75,238 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 46 अंक फिसलकर 23,643 के स्तर पर बंद हुआ। आज बाजार में सरकारी बैंक, मेटल और कुछ चुनिंदा ऑटो शेयरों में बिकवाली ज्यादा रही। निवेशकों ने एशियाई बाजारों में कमजोरी और ग्लोबल संकेतों को देखते हुए सतर्क रुख अपनाया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1778840775819

 ये भी पढ़ें: चुनाव खत्म... महंगाई की मार शुरू! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, जानें नए रेट

/img/116/1778840803836

सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर पर दबाव

कारोबार के दौरान पब्लिक सेक्टर बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। इसके अलावा मेटल कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही। ग्लोबल बाजारों में कमजोरी और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से मेटल सेक्टर पर असर पड़ा है।

एशियाई बाजारों में भी रही बड़ी गिरावट

एशियाई बाजारों में आज कमजोरी का माहौल रहा। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% से ज्यादा टूट गया जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 2% गिरा जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में भी 1.5% से ज्यादा की कमजोरी रही। ग्लोबल बाजारों में इस गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Dollar vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर हुआ 95.94 रुपए; महंगाई बढ़ने का खतरा

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

बाजार में गिरावट के बावजूद विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने बुधवार को करीब 188 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। हालांकि पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशक अब भी बिकवाली के मूड में हैं और इस दौरान उन्होंने करीब 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी की है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को सपोर्ट दिया। बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts