PlayBreaking News

मथुरा:खाकी पर दाग! डायल 112 का सिपाही निकला गांजा तस्कर, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मुख्य आरोपी पुलिस विभाग का ही सिपाही निकला। डायल 112 में तैनात सिपाही अपने साथी के साथ तस्करी कर रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है।
Follow on Google News
खाकी पर दाग! डायल 112 का सिपाही निकला गांजा तस्कर, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी

मथुरा। महावन-बल्देव रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़े गए। दो आरोपियों से 20 किलो गांजा और 2 लाख रुपये बरामद हुए। मुख्य आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही अनिल कुमार है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

चेकिंग के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

महावन थाना पुलिस को मुखबिर से नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महावन-बल्देव रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई।

ये भी पढ़ें: Gig Workers Strike : Zomato-Swiggy डिलीवरी पर असर! पेट्रोल महंगा होते ही गिग वर्कर्स ने छेड़ी हड़ताल

सिपाही ही निकला मुख्य आरोपी

जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई कि मुख्य आरोपी पुलिस विभाग का सिपाही है। अनिल कुमार नाम का यह सिपाही डायल 112 में तैनात था। वह अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ मिलकर तस्करी कर रहा था। पुलिस टीम भी यह देखकर हैरान रह गई। खाकी पहनकर अपराध करने की इस घटना ने विभाग की छवि पर दाग लगा दिया है। 

भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही लगभग दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। यह रकम तस्करी से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। बरामद गांजे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। मामले की गहराई से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, होटल कर्मचारी हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिपाही का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। चार साल पहले वह शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बावजूद उसने अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस बार उसने गांजे की तस्करी का नेटवर्क खड़ा किया था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। अब आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts