पटना:RJD विधायक के भाई से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन; CCTV में कैद हुई वारदात

पटना में राजद विधायक के भाई राहुल कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। इस दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की भी की और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।
RJD विधायक के भाई से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन; CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। कंकड़बाग इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने राह चलते उनके गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान आरोपियों ने धक्का-मुक्की भी की और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

साई मंदिर के पास हुई वारदात

यह घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित साई मंदिर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार सड़क से गुजर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और अचानक गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार दो युवक आते हैं झपटमारी करते हैं और तेजी से वहां से भाग निकलते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में शराब पर सियासत : शराबबंदी की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दो अपराधियों द्वारा चेन स्नैचिंग का लग रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी निगरानी व खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में रोटी पर थूकने का VIDEO वायरल, होटल कर्मचारी हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts