Gold Silver Price Today:सोना ₹421 सस्ता होकर ₹1.58 लाख के करीब, चांदी में ₹1321 की तेजी; ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार फिसला गोल्ड

सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 421 रुपए सस्ता होकर करीब 1.58 लाख रुपए पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 1,321 रुपए की तेजी दर्ज की गई जिसके बाद 1 किलो चांदी का भाव करीब 2.66 लाख रुपए पहुंच गया।
ऑल टाइम हाई से अब भी काफी नीचे सोना
हालांकि सोने की कीमतों में इस साल जबरदस्त तेजी देखने को मिली है लेकिन यह अब भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 18 हजार रुपए नीचे चल रहा है। 29 जनवरी 2026 को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। चांदी ने भी इसी दिन 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक हाई बनाया था। इसके बाद दोनों कीमती धातुओं में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 232 अंक उछला, निफ्टी 64 अंक चढ़कर 23719 पर बंद; बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी
2026 में अब तक सोना ₹25 हजार महंगा
साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए के करीब पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 25 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
चांदी में अब भी बढ़त
चांदी की कीमतों में भी इस साल बड़ा उछाल देखने को मिला है। साल के आखिरी दिन 2025 में चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी जो अब बढ़कर करीब 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी चांदी इस साल अब तक करीब 36 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।












