Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹1548 बढ़कर ₹1.41 लाख के पार, चांदी ₹3439 महंगी; इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ गोल्ड

आज सोने की कीमत में ₹1548 की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है जिससे यह ₹1.41 लाख के पार पहुंच गया है वहीं चांदी भी ₹3439 महंगी हुई है। इस साल सोने में ₹9 हजार का उछाल आया हैष
सोना ₹1548 बढ़कर ₹1.41 लाख के पार, चांदी ₹3439 महंगी; इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ गोल्ड

सप्ताह की शुरुआत सर्राफा बाजार में मजबूती के साथ हुई है। 29 जून को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत एक बार फिर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं चांदी भी तेज उछाल के साथ 2.20 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी

IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 1,548 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 1,41,000 रुपये से ऊपर पहुंच गया। इससे पहले सोना करीब 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत में 3,439 रुपये की तेजी दर्ज की गई जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव बढ़कर करीब 2.20 लाख रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 110 अंक गिरकर 23946 पर बंद, सेंसेक्स 372 अंक टूटा; ऑटो और मीडिया सेक्टर में बिकवाली

2026 में सोने ने दिया शानदार रिटर्न

इस साल सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन कुल मिलाकर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो अब बढ़कर 1.41 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है। यानी साल 2026 में अब तक सोना करीब 9,000 रुपये महंगा हो चुका है।

चांदी अभी भी पिछले साल से सस्ती

सोने के मुकाबले चांदी की चाल अलग रही है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये थी जबकि फिलहाल इसका भाव करीब 2.22 लाख रुपये के आसपास है। यानी इस साल अब तक चांदी की कीमत में लगभग 8,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है हालांकि हाल के दिनों में इसमें फिर तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: बैंक लॉकर की चाबी खो जाए तो क्या करें? एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, जानिए पूरी प्रोसेस

इस साल बना था रिकॉर्ड हाई

साल 2026 के दौरान सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने ने लगभग 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत भी इसी दौरान बढ़कर करीब 3.86 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। लगातार बदलते ग्लोबल आर्थिक हालात, निवेशकों की खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts