Share Market Today:निफ्टी 110 अंक गिरकर 23946 पर बंद, सेंसेक्स 372 अंक टूटा; ऑटो और मीडिया सेक्टर में बिकवाली

आज शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई जहां निफ्टी 110 अंक लुढ़ककर 23946 पर बंद हुआ और सेंसेक्स में भी 372 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। खासकर ऑटो और मीडिया सेक्टर में आज के कारोबरी दिन भारी बिकवाली रही।
निफ्टी 110 अंक गिरकर 23946 पर बंद, सेंसेक्स 372 अंक टूटा; ऑटो और मीडिया सेक्टर में बिकवाली
AI Generated Image

भारतीय शेयर बाजार में नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। आज के पूरे कारोबरी दिन बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके चलते सेंसेक्स 372 अंक गिरकर 76,728 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110 अंक टूटकर 23,946 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान निवेशकों ने खासतौर पर ऑटो, IT और मीडिया सेक्टर के शेयरों में बिकवाली की।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1782729475265

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar: N125 मॉडल की भारत में बिक्री बंद, लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने लिया फैसला

/img/116/1782729499333

दिनभर दबाव में रहा बाजार

बाजार की शुरुआत सपाट रही थी। सेंसेक्स करीब 45 अंक की मामूली गिरावट के साथ 77,055 पर खुला जबकि निफ्टी 24,061 के आसपास कारोबार शुरू करने में सफल रहा। हालांकि दोपहर के बाद बिकवाली तेज हो गई और निफ्टी एक बार फिर 24,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 24,120 का दिन का उच्चतम स्तर और 23,924 का निचला स्तर छुआ। अंत में बाजार अपने निचले स्तर के करीब बंद हुआ।

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट

सोमवार के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी ऑटो, IT, मीडिया, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर्स में देखने को मिली। इन सेक्टर्स में निवेशकों ने मुनाफावसूली और बिकवाली जारी रखी जिससे प्रमुख कंपनियों के शेयर दबाव में रहे।

ये भी पढ़ें: Tatkal Passport Scheme : अब 3 दिन में घर आएगा पासपोर्ट, जानें फीस, जरूरी दस्तावेज और पूरा प्रोसेस

इन सेक्टर्स ने दिया सहारा

जहां एक ओर कुछ सेक्टर्स में गिरावट रही वहीं दूसरी ओर कुछ इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल,फार्मा, हेल्थकेयर शामिल हैं। इन सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली जिससे बाजार में गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।

निवेशकों की नजर आगे के ट्रिगर्स पर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों की नजर ग्लोबल संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर बनी हुई है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत नहीं मिलते हैं तो आने वाले सत्रों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल बाजार सेक्टर आधारित कारोबार दिखा रहा है जहां चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि व्यापक बाजार दबाव में बना हुआ है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts