PM मोदी की अपील के बाद गोल्ड में हलचल!सोना ₹778 सस्ता होकर ₹1.5 लाख के करीब, चांदी ₹600 महंगी होकर ₹2.56 लाख के पार

PM मोदी की अपील के बाद सोने के बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली है। सोना ₹778 सस्ता होकर ₹1.5 लाख के करीब पहुंच गया है वहीं चांदी ₹600 महंगी होकर ₹2.56 लाख पर पहुंच गई है
सोना ₹778 सस्ता होकर ₹1.5 लाख के करीब, चांदी ₹600 महंगी होकर ₹2.56 लाख के पार
AI Generated Image

सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी के दाम में तेजी आई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 778 रुपए सस्ता होकर 1,50,362 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 1 किलो चांदी 600 रुपए महंगी होकर 2,56,200 रुपए पर कारोबार कर रही है।

सोने का भाव (IBJA के अनुसार) 

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट ₹150362
22 कैरेट ₹137732
18 कैरेट ₹112772
14 कैरेट ₹87962

ये भी पढ़ें: राहत की खबर : पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं...फ्यूल बचाने की पीएम की अपील के बाद सरकार का आश्वासन

सोने में गिरावट, चांदी में मजबूती

बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदली रणनीति का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। सोने में मुनाफावसूली के चलते गिरावट आई जबकि चांदी में खरीदारी बनी रही।

PM मोदी की अपील से बढ़ी चर्चा

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान ने भी बाजार में चर्चा बढ़ा दी है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि अगले एक साल तक घर में किसी भी कार्यक्रम के लिए सोने के गहने खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि भारत को सोना विदेशों से डॉलर में आयात करना पड़ता है। डॉलर महंगा होने से देश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता है। ऐसे में यदि लोग कुछ समय तक सोने की खरीद कम करें तो विदेशी मुद्रा भंडार बचाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ChatGPT से IPL की नकली टिकट बेच रहे थे... एंट्री गेट पर स्कैन कराया तो खुली पोल, 4 आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts