PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹2,404 गिरकर ₹1.49 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹7,179 टूटी; गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹27 हजार फिसला

आज सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹2404 घटकर ₹1.49 लाख रह गया है। इससे पहले यह ₹1.51 लाख पर था।
Follow on Google News
सोना ₹2,404 गिरकर ₹1.49 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹7,179 टूटी; गोल्ड ऑल टाइम हाई से ₹27 हजार फिसला

आज सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹2,404 घटकर ₹1.49 लाख रह गया है। इससे पहले यह ₹1.51 लाख पर था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट देखने को मिली और यह ₹7,179 कम होकर ₹2.36 लाख प्रति किलो पर आ गई जबकि एक दिन पहले इसका भाव ₹2.49 लाख था।

IBJA के अनुसार आज सोने का भाव

सोना भाव (10 ग्राम)
24 कैरेट 148782
22 कैरेट 136284
18 कैरेट 111587
14 कैरेट 87038

ये भी पढ़ें: Amazon Now: अमेजन की एंट्री से क्विक कॉमर्स में हलचल, जोमैटो-स्विगी के शेयर 3% तक गिरे

सोने-चांदी में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली

साल की शुरुआत में सोने-चांदी में लगातार तेजी देखने को मिली थी लेकिन अब बाजार में मुनाफावसूली का दौर चल रहा है। निवेशक ऊंचे स्तर पर मुनाफा बुक कर रहे हैं जिससे कीमतों पर दबाव बना है। इसके साथ ही ग्लोबल स्तर पर ईरान से जुड़े तनाव और अनिश्चितता के कारण बाजार का रुख बदल रहा है जिसका असर बुलियन मार्केट पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सोना ऑल टाइम हाई से ₹27 हजार फिसला

अगर हाल के ट्रेंड को देखें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुका है। 31 दिसंबर 2025 को सोना करीब ₹1.33 लाख पर था और 29 जनवरी 2026 को यह ₹1.76 लाख तक पहुंच गया था। अब मौजूदा स्तर ₹1.49 लाख है यानी रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹27 हजार की गिरावट आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 417 अंक टूटा, निफ्टी 97 अंक गिरकर 23996 पर बंद; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बिकवाली

चांदी में तेज गिरावट

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल के अंत में जहां इसका भाव ₹2.30 लाख था वहीं जनवरी के अंत में यह ₹3.86 लाख तक पहुंच गया था। अब यह तेजी से गिरकर ₹2.36 लाख पर आ गई है। यानी करीब 89 दिनों में चांदी ₹1.50 लाख तक फिसल चुकी है जो इसकी ज्यादा वोलैटिलिटी को दिखाता है।

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद

मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना और चांदी दोनों में अभी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर ग्लोबल हालात फिर से बिगड़ते हैं तो कीमतों में तेजी लौट सकती है लेकिन फिलहाल मुनाफावसूली के चलते दबाव बना रह सकता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts