PlayBreaking News

हांगकांग में हाईराइज बिल्डिंग्स में लगी आग, 13 लोगों की मौत

हांगकांग के उत्तरी टाईपो जिले में एक हाउसिंग कैंपस में हाईराइज बिल्डिंग्स में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई।  सूचना के अनुसार कई लोग आग में फंस गए। वहीं,  लगभग 700 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Follow on Google News
हांगकांग में हाईराइज बिल्डिंग्स में लगी आग, 13 लोगों की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। हांगकांग में एक हाईराइज हाउसिंग कॉम्पलेक्स में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। आग लगने के कारण कई लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।  अधिकारियों के अनुसार, नौ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कम से कम 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 700 निवासियों को अस्थायी राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हांकगांग फायर सर्विस डिपार्टमेंट को दोपहर 2:51 बजे आग की सूचना मिली। आग लगते ही टाई पो हाईवे का एक बड़ा हिस्सा बंद कर दिया गया और कई बस रूटों को डायवर्ट किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने चारों तरफ के रास्तों को बंद कर दिया। आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हैं 8 ब्लॉक

    यह हाउसिंग कॉम्प्लेक्स 8 ब्लॉक्स में बना था, जिसमें लगभग 2,000 फ्लैट और करीब 4,800 निवासी रहते थे। आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुआं तेजी से बाहरी हिस्सों में लगे बांस के मचान और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले नेटिंग तक फैल गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पास-पास खड़ी कई इमारतें आग की चपेट में दिखाई दे रही हैं। फायरफाइटर्स ऊंचाई से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे।

    एक फायरफाइटर की भी मौत

    फायर सर्विस विभाग के अनुसार आग दोपहर के वक्त शुरू हुई थी और स्थिति बिगड़ने पर अलार्म को बढ़ाकर लेवल-5 कर दिया गया—जो खतरे का सबसे ऊंचा स्तर है। रात तक आग की लपटें उठती रहीं। राहत और बचाव के लिए 128 फायर ट्रक और 57 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। विभाग के निदेशक एंडी येंग ने जानकारी दी कि मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है, जबकि एक अन्य का हीट एग्जॉशन के कारण इलाज चल रहा है। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts