Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड :4 मालिकों में से एक पकड़ाया, आरोपी बोला- मैं सिर्फ बिजनेस पार्टनर

गोवा पुलिस के मुताबिक, अजय गुप्ता की बिर्च बाय क्लब में बड़ी फाइनेंशियल साझेदारी है। उसने लूथरा ब्रदर्स के क्लब में भारी पैसा निवेश किया था।
4 मालिकों में से एक पकड़ाया, आरोपी बोला- मैं सिर्फ बिजनेस पार्टनर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में गोवा पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक मालिक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अजय गुप्ता है, जो दिल्ली का निवासी है। गोवा पुलिस ने बुधवार को उसे दिल्ली से ही पकड़कर हिरासत में लिया।

    साकेत कोर्ट में आज होगी पेशी

    बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुई आगजनी के मामले में गोवा पुलिस दिल्ली स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ कर रही है। वहीं आज आरोपी को साकेत कोर्ट में पेश करेगी। ट्रांजिड रिमांड की प्रोसेस पूरी होने के बाद उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर क्राइम ब्रांच ऑफिस में जाने से पहले आरोपी अजय ने अपने चेहरे को मास्क, टोपी से ढका रखा था। 

    आरोपी बोला- मैं सिर्फ बिजनेस पार्टनर

    वहीं मीडिया ने जब आरोपी से सवाल पूछा तो उसने कहा कि वह सिर्फ बिजनेस पार्टनर है। उसे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता, इधर क्लब के दो मालिक और सगे भाई सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। जिस पर आज फैसला आएगा।

    अस्पताल से पकड़ा गया अजय गुप्ता

    पुलिस ने अजय गुप्ता के खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा था। जब जांच टीम उसके दिल्ली स्थित घर पहुंची, तो वह वहां मौजूद नहीं मिला। इसके बाद उसके नाम पर गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। थोड़ी देर बाद उसकी लोकेशन दिल्ली के लाजपत नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन एंड स्पाइन अस्पताल में ट्रेस हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

    25 लोगों की गई जान

    अग्निकांड का मामला 6 से 7 दिसंबर की मध्य रात्रि का है। जब गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मैनेजर भारत को गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा के संबी मंडी वाले इलाके से पकड़ा था। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि क्लब का ऑनर सौरभ लूथरा अभी भी फरार है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts