Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, महिला सम्मान निधि योजना हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

Follow on Google News
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, महिला सम्मान निधि योजना हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महिलाओं के हितों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राजधानी की सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए दिए जाएंगे।

महिलाओं के खातों में हर महीने आएंगे 1,000 रुपए

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम कदम उठाया है। इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने उनके बैंक खातों में 1,000 रुपए दिए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मिली मंजूरी

केजरीवाल ने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में पास किया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होगा, उनके खातों में सीधे यह राशि भेजी जाएगी।

महंगाई के दौर में 2,100 रुपए का ऐलान भी

महंगाई को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपए की जगह अब 2,100 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण पैसा तुरंत ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा, लेकिन योजना को पूरी तरह लागू कर दिया गया है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

केजरीवाल ने कहा, "महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार देना और परिवार को चलाने का काम वे बड़ी जिम्मेदारी से करती हैं। इस योजना से महिलाओं को थोड़ा सहारा मिलेगा और वे और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी।" उन्होंने हिंदू धर्म के उद्धरण का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी का सम्मान सर्वोपरि है। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले सीएम फडणवीस, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो गया फैसला! 14 को हो सकती है शपथ
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts