Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 महीने पहले हुई लव मैरिज... फिर पति-पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान, जानें ऐसा क्या हुआ जो दंपति ने कर लिया सुसाइड

Follow on Google News
2 महीने पहले हुई लव मैरिज... फिर पति-पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान, जानें ऐसा क्या हुआ जो दंपति ने कर लिया सुसाइड
मोदीनगर। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में आपसी झगड़े के चलते नव विवाहित दंपति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दंपति की दो महीने पहले ही शादी हुई थी, दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मामला मुरादनगर की गंगा विहार कॉलोनी का है। अभी तक आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र की गंगा विहार कॉलोनी का है। मुरादनगर कस्बे के रहने वाले शिवा की शादी करीब दो महीने पहले रईसपुर गांव की रहने वाली भावना से हुई थी। मंगलवार (3 सितंबर) सुबह दोनों घर पर अकेले थे। माता-पिता काम पर गए थे, जबकि छोटा भाई बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और भावना ने गेहूं में रखी सल्फास की गोली खा ली। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति शिवा ने भी वही गोली निकालकर खा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोनों के जहर खाने की बात पता चलते ही परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालात गंभीर होने के चलते शिवा को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी नरेश कुमार के मुताबिक, गृह क्लेश के चलते दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मौत से पहले मृतक शिवा ने बयान दिया था कि, दोनों के बीच विवाद के बाद जहर खाया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें- गिट्टी, पत्थर खदान की लीज के साथ मिलेगा एम-सेंड प्लांट लगाने का लाइसेंस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts