Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

घंसौर में शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, युवाओं ने वाहन रोककर पुलिस को सौंपा

घंसौर के मेहता गांव में स्थानीय युवाओं ने शराब से भरी बोलेरो पकड़ी। युवाओं का आरोप है कि शराब दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब गांवों में बिक्री के लिए पहुंचाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो और शराब जब्त कर ली। चालक समेत अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घंसौर में शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, युवाओं ने वाहन रोककर पुलिस को सौंपा

घंसौर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में शराब से भरी एक बोलेरो पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय युवाओं ने आरोप लगाया कि मेहता की शराब दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब बोलेरो में भरकर आसपास के गांवों में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।

शराब लोड करने का वीडियो बनाने का दावा

स्थानीय युवाओं के मुताबिक, उन्होंने शराब दुकान से बोलेरो में शराब रखे जाने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उन्होंने वाहन को रोक लिया। युवाओं को देखकर वाहन चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने वाहन और शराब की जब्त

मामले की सूचना युवाओं ने फोन पर पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन और उसमें रखी शराब को अपने कब्जे में ले लिया।

Breaking News

गांवों में शराब पहुंचाने का आरोप

युवाओं का कहना है कि मेहता शराब दुकान से आसपास के गांवों और नर्मदा डूब क्षेत्र में शराब पहुंचाए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण अब ऐसी गतिविधियों को लेकर जागरूक हैं और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

फिलहाल पुलिस ने बोलेरो और शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शराब किसके नाम पर थी और इसे किन इलाकों में पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts