Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाग पंचमी पर घंसौर में निकली भव्य सनातन कांवड़ यात्रा, नर्मदा का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु श्री राम मंदिर

नाग पंचमी के अवसर पर घंसौर में 20 किलोमीटर लंबी सनातन कांवड़ यात्रा निकाली गई। छिंदवाहा घाट से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु श्री राम मंदिर पहुंचे। यहां भगवान नीलकंठ का जलाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।  
नाग पंचमी पर घंसौर में निकली भव्य सनातन कांवड़ यात्रा, नर्मदा का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु श्री राम मंदिर

घंसौर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त को घंसौर में भव्य सनातन कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के पावन तट स्थित छिंदवाहा घाट से हुई और करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकार श्रद्धालु घंसौर के श्री राम मंदिर पहुंचे। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आस्था और उत्साह का परिचय दिया। घाट पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का पूजन कर कांवड़ में पवित्र जल भरा।

जयकारों और भजनों से गूंजा यात्रा मार्ग 

नर्मदा जल लेकर कांवड़िए बाजे-गाजे, भजन-कीर्तन और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ पैदल घंसौर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पूरे यात्रा मार्ग पर धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

ये भी पढ़ें: BJP की नई टीम में MP-छत्तीसगढ़ का दबदबा, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीलकंठ का जलाभिषेक, कांवड़ियों को रुद्राक्ष भेंट 

श्री राम मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ यात्रियों ने भगवान नीलकंठ का मां नर्मदा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में शामिल प्रत्येक कांवड़ यात्री को रुद्राक्ष भी भेंट किया गया। यात्रा को सफल बनाने में श्री राम मंदिर समिति, शिव शंकर समिति, रामायण भजन मंडल, महिला मंडल और नर्मदा सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सहयोग किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: भगवान शिव की शरण मे पहुंचे जुन्नारदेव के व्यापारी, अभिषेक और पूजन अर्चन के साथ प्रशासन को सद्बुद्धि देने की लगाई अर्जी 

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts