Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब सीमा ही नहीं, पूरा देश होगा निशाने पर! CDS जनरल सुब्रमणि की चेतावनी- कोई सुरक्षित नहीं

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भविष्य के युद्ध को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि AI, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक से लड़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब हमले सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि देश के शहरों, बिजली केंद्रों, उद्योगों और आम लोगों पर भी खतरा बढ़ सकता है।
अब सीमा ही नहीं, पूरा देश होगा निशाने पर! CDS जनरल सुब्रमणि की चेतावनी- कोई सुरक्षित नहीं
भविष्य के युद्ध पर CDS की चेतावनी

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने एक अहम बात कही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युद्ध पहले जैसा नहीं होगा। अब दुश्मन सिर्फ सीमा पर हमला नहीं करेगा, बल्कि देश के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकता है। नई दिल्ली में ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 के दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन और सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी ने युद्ध की तस्वीर बदल दी है। उनके मुताबिक, बदलते हालात में देश को हर तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

अब युद्ध का मैदान होगा पूरा देश

जनरल सुब्रमणि ने कहा कि पहले युद्ध में आगे और पीछे के इलाकों के बीच फर्क होता था, लेकिन अब यह अंतर खत्म होता जा रहा है। आने वाले समय में देश के उद्योग, बिजली केंद्र, इंटरनेट नेटवर्क और आम नागरिक भी हमलों की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब कोई भी जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

प्यार का जाल, पैसों का लालच और रेलवे ब्लास्ट! महकदीप-दविंदर को लेकर परिवारों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

सस्ते ड्रोन से महंगी मिसाइलों को खतरा

CDS ने युद्ध में बढ़ते खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ हजार डॉलर के ड्रोन को रोकने के लिए लाखों डॉलर की मिसाइल इस्तेमाल करनी पड़ सकती है। इससे रक्षा व्यवस्था पर खर्च का दबाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिक हथियारों के साथ कम कीमत वाले ड्रोन और दूसरे उपकरण भी बड़ी संख्या में बनाने होंगे।

AI और डेटा को लेकर बढ़ेगी देशों में टक्कर

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में AI, डेटा और जरूरी खनिजों पर नियंत्रण की होड़ तेज होगी। अमेरिका और चीन जैसे देश तकनीक के क्षेत्र में आगे हैं। ऐसे में भारत को भी अपनी तकनीकी ताकत बढ़ानी होगी। मजबूत तकनीक से देश की अर्थव्यवस्था और सेना दोनों को फायदा मिलेगा।

लंबे युद्ध के लिए भी रहना होगा तैयार

जनरल सुब्रमणि ने रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष से मिले सबक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को यह नहीं मानना चाहिए कि युद्ध कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। लंबे समय तक चलने वाली लड़ाई के लिए हथियार बनाने की क्षमता, कारखानों और सामान की लगातार सप्लाई जरूरी है।

रेलवे स्टेशनों की सुविधाओं पर सवाल! 458 स्टेशनों पर मिलीं खामियां, सुप्रीम कोर्ट ने रेल मंत्रालय को दिए सख्त निर्देश

सैटेलाइट से मिलेगी दुश्मन की जानकारी

CDS ने कहा कि अंतरिक्ष से मिलने वाली तस्वीरें और AI की मदद से दुश्मन के ठिकानों की जानकारी जुटाना आसान हुआ है। रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान संघर्ष में भी इसका असर देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट की मदद से दूसरे देशों को भी सैन्य ठिकानों की जानकारी मिल सकती है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts