सलमान खान ने रितेश की पत्नी के साथ किया जोरदार डांस, फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

Follow on Google News
बॉलीवुड के ‘दबंग’सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए पनवेल वाले फार्महाउस पर पार्टी भी रखी। इस पार्टी में कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने सलमान के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सलमान खान के साथ जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं।

सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई

इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छी सेहत दें। वी लव यू-आज भाई का बर्थडे है। [embed]https://www.instagram.com/p/CX_NuZBJRVg/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]   दरअसल, जेनेलिया डिसूजा ने सलमान खान के साथ एक पार्टी में डांस करते हुए जो वीडियो शेयर किया है, वो पुराना है। वीडियो में जेनेलिया और सलमान मैरून कलर की टी-शर्ट पहनकर केनी लॉगिन्स के ट्रैक 'फुटलूज' पर एक साथ फुल एनर्जी में डांस करते नजर आ रहे हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान ने बताया कि टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद वो नो एंट्री के सीक्वल और कभी ईद कभी दीवाली पर काम कर सकते हैं। फिल्म नो एंट्री साल 2005 में आई थी। इस फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

दबंग खान को सांप ने काटा

सलमान खान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया, 6 से 7 घंटे के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए सलमान खान की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। ये भी पढ़ें- बर्थडे पर दबंग खान का बड़ा एलान: ‘बजरंगी भाईजान 2’ के टाइटल का किया खुलासा, ‘नो एंट्री’के सीक्वल पर भी करेंगे काम!
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts