Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gen Z Beige Flag: रिश्तों में क्या होता है 'बेज फ्लैग'? Red Flag से कितना अलग है ये ट्रेंड

Gen Z की डेटिंग भाषा में Beige Flag क्या होता है? जानिए Red Flag और Green Flag से इसका अंतर और रिश्तों में किन छोटी अजीब आदतों को Beige Flag कहा जाता है।
Gen Z Beige Flag: रिश्तों में क्या होता है 'बेज फ्लैग'? Red Flag से कितना अलग है ये ट्रेंड

Gen Z की डेटिंग और रिलेशनशिप की दुनिया में इन दिनों कई नए शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इनमें Green Flag और Red Flag के बाद अब Beige Flag भी चर्चा में है। ये शब्द किसी व्यक्ति के व्यवहार और आदतों को समझाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सवाल है कि Beige Flag क्या होता है और यह Red Flag से कैसे अलग है? दरअसल, हर अजीब आदत को Red Flag नहीं कहा जा सकता। कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो आपको थोड़ी अजीब लग सकती हैं, लेकिन उनसे रिश्ता खराब होने जैसी कोई बड़ी वजह नहीं बनती। ऐसी ही आदतों को Gen Z की डेटिंग भाषा में Beige Flag कहा जाता है।

पहले समझिए Green Flag और Red Flag

किसी रिश्ते में सामने वाला आपकी बात ध्यान से सुने, आपकी सीमाओं का सम्मान करे और मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा रहे, तो ऐसे व्यवहार को Green Flag कहा जा सकता है। यानी ऐसी आदतें या व्यवहार जो रिश्ते में आपको बेहतर महसूस कराते हैं। वहीं झूठ बोलना, जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करना या आपकी सीमाओं का सम्मान नहीं करना Red Flag माना जा सकता है। ऐसे व्यवहार रिश्ते में परेशानी का संकेत हो सकते हैं। लेकिन हर व्यक्ति की हर आदत Green Flag या Red Flag नहीं होती। कुछ आदतें सिर्फ अलग या अजीब हो सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे रिश्ते के लिए गंभीर समस्या हों।

Beige Flag क्या होता है?

सीधे शब्दों में कहें तो Beige Flag किसी व्यक्ति की ऐसी छोटी या थोड़ी अजीब आदत है, जो न तो Green Flag की तरह अच्छी मानी जाती है और न ही Red Flag जितनी गंभीर होती है। यानी सामने वाले की कोई आदत देखकर आपको लग सकता है कि ‘ये क्या कर रहा है?’ लेकिन उस आदत की वजह से वह खराब पार्टनर साबित हो, यह जरूरी नहीं है। उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति हर फिल्म देखने से पहले उसका अंत जानना चाहता हो। कोई हमेशा एक ही तरह का खाना खाता हो। कोई आपकी बात सुनता तो हो, लेकिन उस पर पूरी तरह ध्यान न देता हो। इसी तरह कोई मैसेज भेजने से पहले उसे कई बार पढ़ता हो। ये आदतें थोड़ी अजीब लग सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इनकी वजह से रिश्ता खराब हो। ऐसी ही आदतों को Beige Flag कहा जा सकता है।

Breaking News

एक व्यक्ति के लिए Beige Flag, दूसरे के लिए पसंद

Beige Flag की खास बात यह है कि किसी एक व्यक्ति को जो आदत अजीब लगती है, जरूरी नहीं कि दूसरे व्यक्ति को भी वह वैसी ही लगे। उदाहरण के लिए किसी को सामने वाले की बहुत ज्यादा साफ-सफाई करने की आदत अजीब लग सकती है। वहीं किसी दूसरे व्यक्ति को यही आदत पसंद आ सकती है। इसलिए Beige Flag काफी हद तक व्यक्ति की अपनी पसंद और नजरिए पर निर्भर करता है। एक ही आदत किसी को अजीब लग सकती है, जबकि दूसरे व्यक्ति के लिए वह बिल्कुल सामान्य हो सकती है।

Orry Got Married… कौन है मिस्ट्री पार्टनर? वायरल Photos के पीछे छिपा था बड़ा सस्पेंस, अब खुला राज

हर अजीब आदत को Red Flag मानना जरूरी नहीं

रिश्तों में किसी व्यक्ति की हर छोटी और अजीब आदत को Red Flag मानने की जरूरत नहीं है। अगर कोई व्यवहार रिश्ते में बड़ी परेशानी पैदा नहीं कर रहा है, तो वह सिर्फ सामने वाले की अलग आदत हो सकती है। यही वजह है कि Gen Z की dating language में Beige Flag जैसे शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। आसान भाषा में इसे ऐसे समझ सकते हैं- ‘अजीब है, लेकिन इतना भी नहीं कि रिश्ता खत्म करने की वजह बन जाए।’इसलिए अगर पार्टनर की कोई छोटी आदत आपको थोड़ी अजीब लगे, तो उसे तुरंत Red Flag मानने के बजाय यह समझना जरूरी है कि वह आदत वास्तव में रिश्ते के लिए समस्या है या सिर्फ सामने वाले के व्यक्तित्व का एक अलग हिस्सा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts