Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गया के लंगूराही वाटरफॉल में अचानक आया सैलाब, तेज बहाव में बहते-बहते बचीं 6 लड़कियां, देखें VIRAL VIDEO

गया के लंगूराही वाटरफॉल में अचानक आया सैलाब, तेज बहाव में बहते-बहते बचीं 6 लड़कियां, देखें VIRAL VIDEO

बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड स्थित लंगूराही जलप्रपात में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब छुट्टी मनाने पहुंचे सैलानियों के बीच अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। सैकड़ों लोग जलप्रपात में नहा रहे थे कि तभी पहाड़ी इलाके से आई तेज धार ने अफरा-तफरी मचा दी।

6 लड़कियां पानी में बहने लगीं, मचा हड़कंप

जलप्रपात में नहा रही छह लड़कियां तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगीं। देखते ही देखते माहौल डर और चीख-पुकार से भर गया। मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों ने साहस दिखाते हुए चार लड़कियों को तुरंत बचा लिया। एक लड़की किसी तरह पत्थरों का सहारा लेकर बच निकली, जबकि छठी लड़की लंबे समय तक पानी की धार में फंसी रही और एक टीले का सहारा लेकर खुद को बचाए रही। बाद में उसे भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस हादसे में एक लड़की बहाव के साथ बहते हुए पत्थर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई। उसे पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार लड़की की हालत स्थिर है।

घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

पहली बार देखा ऐसा बहाव

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंगूराही जलप्रपात में इस तरह का अचानक पानी का सैलाब पहली बार देखा गया है। यदि समय रहते लोग सतर्क नहीं होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की सक्रियता और साहस से सभी लड़कियों की जान बच गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह पानी अचानक उफान पर आया और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। इस घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लंगूराही जलप्रपात में पर्यटकों की आवाजाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts