Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार; 2 मासूम बच्चियों समेत 5 घायल

सतना जिले के उचेहरा-मैहर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई।
मैहर दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई कार; 2 मासूम बच्चियों समेत 5 घायल

सतना जिले के उचेहरा-मैहर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्टेयरिंग लॉक होने से बिगड़ा कार का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, कार सवार परिवार उत्तर प्रदेश के सिराथू से मैहर की ओर जा रहा था। कार जैसे ही उचेहरा क्षेत्र में ड्रीम्स वैली स्कूल के पास पहुंची, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोग घायल

दुर्घटना में अंकित वर्मा (30), उनकी पत्नी अलका वर्मा (30), उनकी बेटियां आयुषी वर्मा (5) और अनन्या वर्मा (6) घायल हुई हैं। इनके साथ परिवार के रिश्तेदार संतोष वर्मा भी हादसे में घायल हुए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी।

उचेहरा अस्पताल से सतना जिला अस्पताल रेफर

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts