PlayBreaking News

गणेशोत्सव पर आज महाकालेश्वर मंदिर के बाहर बिराजेंगे लौंग-इलायची से बने 25 फीट ऊंचे विध्नहर्ता श्री गणेश

ढाई क्विंटल लौंग-इलायची से 4 माह में 26 कारीगरों ने तैयार की यह प्रतिमा, 5.50 लाख आया खर्च
Follow on Google News
गणेशोत्सव पर आज महाकालेश्वर मंदिर के बाहर बिराजेंगे लौंग-इलायची से बने 25 फीट ऊंचे विध्नहर्ता श्री गणेश

प्रभा उपाध्याय 

इंदौर। स्थानीय कलाकार श्रुति पांचाल और उनकी टीम ने इस बार गणेश उत्सव के लिए एक खास प्रतिमा बनाई है। इसे बनाने में ढाई क्विंटल लौंग और इलायची का इस्तेमाल किया गया है। यह 25 फीट ऊंची प्रतिमा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के बाहर विराजमान होगी। इसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए है। श्रुति इससे पहले मोर के पंख और सवा लाख सुपारी से 21 फीट ऊंची प्रतिमा बना चुकी हैं।

श्रुति पहले भी बना चुकी हैं ऐसी प्रतिमाएं

-2003 में श्रुति ने बनाई थी 9000 मोर पंख से 21 फीट की प्रतिमा।

- 2024 में सवा लाख सुपारी की मदद से 21 फीट की प्रतिमा बनाई थी।

किसी ने ऑर्डर पर बनवाई यह मूर्ति

स्कल्पटर श्रुति पांचाल ने बताया कि यह मूर्ति उन्होंने ऑर्डर पर बनाई है। जिन्होंने हमें ऑर्डर दिया, उनकी इच्छा थी कि प्रतिमा लौंग से बनाई जाए। हमने उन्हें इसमें इलायची जोड़ने का सुझाव दिया, जो उन्होंने मान लिया। इसके बाद हमने चेहरा, सूड और कान इलायची से बनाए जबकि पूरी बॉडी लौंग से बनाई। एक-एक लौंग और इलायची को चिपकाने में काफी समय लगा। इस प्रतिमा को अंतिम दिन इसे ऐसे ही विसर्जित कर दिया जाएगा। इस मूर्ति को बनाने के बाद जो लौंग-इलायची बची है, उसे लोगों में बांट दिया जाएगा। 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts