Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मां ने मिलने से इनकार किया तो बच्चे का कर लिया किडनैप, जानें पूरा मामला

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मां ने मिलने से इनकार किया तो बच्चे का कर लिया किडनैप, जानें पूरा मामला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दोस्ती कभी-कभी भारी पड़ सकती है, ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। जहां एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला के मिलने से इनकार करने पर उसके 4 साल के बेटे का किडनैप कर लिया।

    दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता

    बता दें कि, दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिले की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 4 साल मासूम बच्चे को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सुरक्षित बचा लिया है। जिसका किडनैप दिल्ली से किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुधाकर सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्चे का किडनैप पीड़िता के घर के बाहर से ही कर लिया था।

    व्यक्तिगत रूप से मिलने बनाया दबाव 

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुधाकर सिंह की बच्चे की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी लगातार महिला पर व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने बार-बार मिलने से मना कर दिया, तो सुधाकर सिंह नाराज हो गया। इसी बात से गुस्सा होकर उसने बदले की भावना से महिला के बच्चे का किडनैप करने की खतरनाक योजना बनाई।

    टेक्निकल सर्विलांस से मिला सुराग

    बच्चे के किडनैप की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अमर कॉलोनी थाना पुलिस की एक टीम ने तत्काल तकनीकी और खुफिया जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने इन जानकारियों के आधार पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस की मुस्तैद टीम ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और किडनैपर सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सुरक्षित बचाकर पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है, वहीं आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts